धनबाद में पुलिस के परफॉर्मेंस पर एक्शन : कई थानों के बदले गए प्रभारी…

धनबाद में पुलिस के परफॉर्मेंस पर एक्शन : कई थानों के बदले गए प्रभारी…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। ट्रांसफर के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली समेत कई महत्वपूर्ण थाना और ओपी में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इस बदलाव को जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

किन-किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

भूली ओपी का प्रभार अब विश्वजीत ठाकुर को सौंपा गया है,

जबकि मैथन ओपी की जिम्मेदारी अभिनव कुमार को दी गई है।

गोविंदपुर थाना के जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ट्रैफिक थाना से एसआई शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

शेखर कुमार को जोरापोखर से गलफरबाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पंचेत ओपी के प्रभारी रहे प्रभात रंजन को अब तिसरा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद को अलकडीहा ओपी भेजा गया है।

राजेश कुमार को धनबाद थाना से लोदना का प्रभारी बनाया गया है।

बिगन सोय को बरवाअड्डा से धनबाद महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरबाला भृंगराज को बाघमारा महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है।

धीरज कुमार को धर्माबांध ओपी की जिम्मेदारी दी गई है,

जबकि अकबर अहमद खान को मनियाडीह का प्रभार मिला है।

अमृता खलको को कपूरिया भेजा गया है

और प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना की कमान सौंपी गई है।

राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी की जिम्मेदारी दी गई है।

शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी प्रभारी बनाया गया है।

महुदा थाना में पवन पाठक को नए प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।

अभी और हो सकते हैं बदलाव

जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफर प्रक्रिया का शुरुआती चरण है और आने वाले दिनों में और भी बदलाव संभव हैं। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें लाइन क्लोज किया गया है।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी ने साफ संकेत दिया है कि लापरवाही या ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण कमजोर रहा है, वहां नए और सक्रिय अधिकारियों की तैनाती कर हालात सुधारने की कोशिश की जा रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *