रांची(RANCHI): रांची पुलिस ने मास्टर इन डेंटल सर्जरी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी दानिश को बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। आरोपी को रांची लाकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा को जन्मदिन पार्टी में नशा देकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता की हालत गंभीर है।
रांची में मास्टर इन डेंटल सर्जरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस रांची पहुंच गई है। आरोपित दानिश से थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी बंगाल से हुई है।
आरोपित को पहले बंगाल कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद रिमांड पर लेकर उसे रांची लाया गया है। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद बंगाल भाग रहा था। लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे बंगाल में गिरफ्तार कर लिया गया।
बंगाल में गिरफ्तार होने के बाद उसे बंगाल में कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद उसे रांची लाया जा रहा है। छात्रा का आरोप है कि साथ बर्थडे पाटी में नशा का सेवन कराकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पिज्जा में कुछ मिला कर मिलाने खिलाने का आरोप है। युवती जमशेदपुर की रहने वाली है
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

