‘बीमारी की चिंता करूंगा तो पागल हो जाऊंगा’, लालू यादव ने हेल्थ को लेकर कही थी बड़ी बात

‘बीमारी की चिंता करूंगा तो पागल हो जाऊंगा’, लालू यादव ने हेल्थ को लेकर कही थी बड़ी बात

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का कुछ समय पहले सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। लालू यादव पहले से किडनी की समस्या के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से भी जूझ रहे हैं। हाल ही में चक्कर आने के बाद उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया।

लालू यादव ने एक टीवी कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में अपनी सेहत को लेकर कहा था कि वह बीमारी की ज्यादा चिंता नहीं करते। उनका कहना था, “अगर मैं हर समय इन बातों पर ध्यान दूंगा, तो पागल हो जाऊंगा।”

लालू यादव से जब पूछा गया कि आपकी बेटी की शादी में शोरूम से गाड़ी उठा ली गई। उन्होंने कहा कि शोरूम से हमने ये अपने साला को ये बात जरूर कहा था। पांच- सात गाड़ी तुम लोग लाना जो नेता लोग आ रहे हैं। गुड फेथ में मांगकर लाना। जो एजेंट है। उसमें एक आदमी ने हरकत की थी। ये नहीं कि किसी को उठा लिया गाड़ी और ले लिया। और उस आदमी को हम लोग बुलाए। उसने बताया कि हमने दिया था। अपने मन से। झूठे प्रचार करते रहता है। उन्होंने आगे कहा कि क्या कीजिएगा। बदनामी तो होती है। हमारे नक्षत्र में है, हमेशा कंट्रोवर्सी में रहना। तो मैं क्या करूं। हम पागल हो जाएंगे। इन सब चीजों का नोटिस लेंगे तब।

बता दें कि लालू यादव ने उस वक्त मीडिया पर भी तंज किया था। उन्होंने कहा था कि पेपर में बहुत कुछ छपता है। छपते रहता है। कोई कार्टून बनाता है। कोई कुछ बनाता है। इधर, देखा और उधर रख दिया। बेकार पढ़ के दिमाग खराब। अपना काम है, वो करो। महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा कि हम तो रिजर्वेशन दिया। राबड़ी देवी को जब हम मुख्यमंत्री नहीं बनाते, तो उमा भारती बनती क्या? वो महिला है, अपने लिए बोलते रहती है। सुषमा स्वराज अपने लिये ज्यादा बोलते रहती हैं। लोकप्रिय बनने के लिए। कभी सुने हैं, महिला कभी महिला का प्रशंसा करती हो।



Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *