Pakur News: सरकारी कार्य में बाधा और दंडाधिकारी को धमकी देने के आरोप में चालक गिरफ्तार

Pakur News: सरकारी कार्य में बाधा और दंडाधिकारी को धमकी देने के आरोप में चालक गिरफ्तार

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के चांदपुर स्थित खनन चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दंडाधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उत्तम घोष की लिखित शिकायत के आधार पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 96/26 दर्ज किया गया। मामले में आरोपी चालक सुलेमान शेख को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच के दौरान अभद्रता और धमकी देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, चांदपुर खनन चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान चालक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि चालक ने ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ।

पुलिस ने शुरू की आगे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद दंडाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *