बर्धमान से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश का दावा

बर्धमान से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश का दावा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बर्धमान जिले से हामिद मंडल नाम के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। STF का दावा है कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश रच रहा था।

जानकारी के मुताबिक, हामिद मंडल को गुरुवार देर रात बर्धमान के एक किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि वह पिछले 2 से 3 महीने से इसी फ्लैट में रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे भी वहीं रहते थे।

STF का क्या कहना है?

STF के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनसे हामिद मंडल के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल फोन, दस्तावेजों तथा अन्य सामान की जांच की जा रही है। STF उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि इस कथित साजिश और उसके नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके।

एसटीएफ के अनुसार आतंकी हामिद को बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग से गिरफ्तार किया गया है। वह जैश-ए-मुहम्मद का आतंकवादी हामिद सज्जाद भट समूह से जुड़ा है। एसटीएफ ने कहा है कि वह कई सालों से बंगाल में रह रहा था। गिरफ्तार हामिद के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और वीआईपी की यात्राओं से संबंधित सभी दस्तावेज बरामद हुए है।

दावा है कि जैश आतंकवादी का मुख्यमंत्री पर हमला करने की योजना थी। पुलिस को उसके पास से कुछ और सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं, जिनके बारे में जांच अधिकारी अभी भी बात करने से कतरा रहे हैं। सीएम की हत्या साजिश का खुलासा होने पर एसटीएफ और राज्य पुलिस संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *