धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, छतरपुर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, छतरपुर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एफआईआर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा हैं।

पुलिस के मुताबिक, शालिग्राम गर्ग बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि घटना में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह जमीन संबंधी विवाद है. इसी विवाद के दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया था. घायल का उपचार पहले जिला अस्पताल में कराया गया, बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया.

पुलिस ने हथियार किया बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है. मामले की विवेचना जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

फायरिंग मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार (14 जुलाई) को कहा था कि शालिग्राम गर्ग से उनका कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि परिवार से हमारा कोई लेना देना नहीं है, पूरा विश्व हमारा परिवार है. कानून उन्हें जो भी कठोर से कठोर दंड देना चाहे दे. उन्होंने ये भी कहा कि हर बात में हमें न जोड़ा जाए.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *