देशभर में बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज! सबसे ज्यादा यूपी और महाराष्ट्र में, जानिए वजह

देशभर में बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज! सबसे ज्यादा यूपी और महाराष्ट्र में, जानिए वजह

देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का क्रेज बढ़ रहा है, लेकिन कई इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो रहे हैं। हर साल लाखों छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं, फिर भी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 12-12 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद किए जा चुके हैं।

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के अनुसार, 2025-26 एकेडमिक ईयर के दौरान देश भर में 55 से ज्यादा इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज बंद कर दिए गए। हालांकि मौजूदा स्टूडेंट्स को अपनी डिग्री पूरी करने की इजाजत होगी।

कॉलेज बंद होने के क्या है नियम?

AICTE के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘2025-26 के दौरान कुल 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज धीरे-धीरे बंद किए गए। धीरे-धीरे बंद होने (प्रोग्रेसिव क्लोजर) का मतलब है कि जिस एकेडमिक ईयर के लिए यह मंजूरी दी गई है, उस साल संस्थान पहले साल के लिए स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं दे सकता। हालांकि, मौजूदा स्टूडेंट्स की पढ़ाई जारी रहेगी।’

किस राज्य में कितने इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हुए?

इन 58 संस्थानों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बंद हुए (हर एक में 12), इसके बाद मध्य प्रदेश में आठ, और तेलंगाना और पंजाब में चार-चार संस्थान बंद हुए।

शहर का नामबंद हुए कॉलेज की संख्या
उत्तर प्रदेश8
महाराष्ट्र8
मध्य प्रदेश8
तेलंगाना4
पंजाब4
आंध्र प्रदेश3
राजस्थान3
गुजरात2
कर्नाटक2
पुणे2
तमिलनाडु2
हरियाणा1
ओडिशा1
उत्तराखंड1
पश्चिम बंगाल1

बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज?

AICTE कई वजहों से संस्थानों को बंद करने का आदेश देती है, जैसे स्टूडेंट्स का कम दाखिला, जरूरी फैकल्टी न रख पाना, और इंफ्रास्ट्रक्चर व कामकाज के नियमों का पालन न करना आदि। इन 58 संस्थानों में से तीन सरकारी मदद वाले थे, जबकि बाकी प्राइवेट तौर पर चलाए जा रहे थे।

“इस दौरान देश भर के टेक्निकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में चल रहे 950 से ज्यादा कोर्स भी बंद कर दिए गए”-AICTE अधिकारी

AICTE ने जानकारी दी है कि ‘धीरे-धीरे बंद होने’ (प्रोग्रेसिव क्लोजर) और ‘पूरी तरह बंद होने’ (कंप्लीट क्लोजर) के बीच फर्क करती है। प्रोग्रेसिव क्लोजर में संस्थानों को धीरे-धीरे बंद किया जाता है और पहले से दाखिला ले चुके स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पूरी करने दी जाती है, जबकि कंप्लीट क्लोजर में कोर्स पूरी तरह बंद कर दिए जाते हैं और प्रभावित स्टूडेंट्स को दूसरे संस्थानों में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

बता दें कि AICTE, भारत में टेक्निकल एजुकेशन के लिए कानूनी तौर पर बनी नेशनल लेवल की सबसे बड़ी सलाहकार संस्था और रेगुलेटर है। यह इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट और फार्मेसी जैसे प्रोग्राम की देखरेख करती है और क्वालिटी, स्टैंडर्ड बनाए रखने और सही तरीके से विकास सुनिश्चित करती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *