क्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने लगा दिया ताला; वीडियो वायरल, सभी स्टाफ सस्पेंड

क्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने लगा दिया ताला; वीडियो वायरल, सभी स्टाफ सस्पेंड

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है. स्कूल में 15 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से ठीक पहले क्लास रूम में सातवीं का एक छात्र क्लास में ही सो गया, लेकिन स्कूल स्टाफ ने बिना जांच किए कमरे पर ताला लगा दिया और स्कूल बंद कर घर चला गया. बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एक बच्चे के स्कूल में ही रात आठ बजे तक बंद रहने का मामला तूल पकड़ गया है, जिसके बाद चीफ एजुकेशन ऑफिसर (CEO) रामबन ने स्कूल के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है, अधिकारियों ने घटना की हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं. यह घटना एक बड़ी मुसीबत बन सकती थी क्योंकि स्कूल 20 जुलाई को गर्मियों की छुट्टियों के बाद फिर से खुलने वाला था और 4 जुलाई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले आखिरी वर्किंग डे था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

मामला बनिहाल के क्रावाह गांव का है, जहां बच्चे के लापता होने की खबर ना ही उसके परिवार को थी और ना ही शिक्षकों को. मामला तब सामने आया जब स्कूल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने स्कूल के अंदर से कुछ आवाज सुनी. पहले उसको भी डर लगा लेकिन बाद में हिम्मत करके वो जब स्कूल के पास पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया. एक 7वीं क्लास का बच्चा स्कूल के अंदर था और बाहर से दरवाजे पर ताला लगा था. उस व्यक्ति ने पास के लोगों को बुलाया और स्कूल का ताला खोला और बच्चे को उसके घर पहुंचाया.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *