टैक्स पिच पर भी ‘कैप्टन कूल’ नंबर-1! धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर…

टैक्स पिच पर भी ‘कैप्टन कूल’ नंबर-1! धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर…

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर चर्चा में हैं… लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि टैक्स है।
झारखंड–बिहार संयुक्त आयकर परिक्षेत्र में धोनी को सबसे बड़ा व्यक्तिगत टैक्सपेयर बताया गया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी. सुधाकर राव के मुताबिक, धोनी समय पर और बड़े पैमाने पर टैक्स चुकाने वालों में सबसे आगे हैं। हालांकि गोपनीयता नियमों के कारण टैक्स की सटीक रकम सार्वजनिक नहीं की गई है।

आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में झारखंड ने करीब 12 हजार करोड़ रुपये का राजस्व दिया, जबकि बिहार का योगदान लगभग 8 हजार करोड़ रुपये रहा। कुल 20 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य में झारखंड की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही।

विभाग का कहना है कि राज्य का मजबूत औद्योगिक और व्यापारिक ढांचा इस बढ़त की बड़ी वजह है।
क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाले धोनी अब टैक्स पिच पर भी ‘टॉप स्कोरर’ बन चुके हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *