झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को राहुल गांधी ने बताया गलत, बोले- बातचीत से निकले समाधान

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को राहुल गांधी ने बताया गलत, बोले- बातचीत से निकले समाधान

रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल करना गलत है।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार से छात्रों की बात सुनने और उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की।

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिंसा के खिलाफ हैं’

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड के छात्रों के लिए उनका संदेश साफ है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किसी भी तरह की हिंसा का वह विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को सुनकर बातचीत के जरिए समाधान निकालना ही सही रास्ता है।

बीजेपी ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

झारखंड में कांग्रेस, JMM, लेफ्ट और RJD गठबंधन की सरकार है। ऐसे में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर सवाल उठाया था कि जब दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का विरोध किया जा रहा है, तो झारखंड में हुई कार्रवाई पर कांग्रेस चुप क्यों है?

अब राहुल गांधी के बयान के बाद झारखंड में छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

आज शाम के करीब छह बजे राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सवाल हमेशा था कि अमित शाह को ये बताना था कि युवाओं पर शूटिंग की इजाजत किसने दी, अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने आदेश दिया था या नहीं. अगर उन्हें इस जानकारी का नहीं पता था, तो वे अयोग्य हैं उन्हें पद पर नहीं होना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा, ”अमित शाह को पहले ये साफ करना चाहिए कि क्या उन्होंने ही लाठीचार्ज के आदेश दिए थे, उसके बाद ही चर्चा होगी. 15 दिनों तक दोनों में से किसी में सदन में आने ही हिम्मत नहीं हुई, न गृहमंत्री अमित शाह, न प्रधानमंत्री मोदी में ये हिम्मत थी कि वे सदन में आएं.” राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ मिनट पहले झारखंड को लेकर पोस्ट किया.

प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी  के विरोध में छात्र झारखंड में प्रदर्शन कर रहे हैं और आज राज्य विधानसभा तक पहुंचे. इस दौरान कई बैरिकेड्स छात्रों ने तोड़ दिए. पुलिस ने इस दौरान पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *