15 अगस्त पर लाल किले से दिखेगी ‘Gen-Z’ की झलक, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

15 अगस्त पर लाल किले से दिखेगी ‘Gen-Z’ की झलक, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस बार दिल्ली के लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवाओं यानी Gen-Z की खास भागीदारी देखने को मिलेगी। सरकार ने समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान देश की युवा शक्ति और उनकी उपलब्धियों को खास तौर पर सम्मान दिया जाएगा।

पहली बार लाल किले से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’

इस साल के समारोह की सबसे खास बात यह होगी कि ‘वंदे मातरम’ पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत के रूप में गाया जाएगा। यह आयोजन ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है।

युवाओं और उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मान

समारोह में अंतरिक्ष अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा और नई तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा महिला उद्यमियों, किसानों, कारीगरों और देश का नाम रोशन करने वाले युवाओं को विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में मेडल जीतने वाले 19 छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सुबह 4 बजे से मुफ्त मेट्रो सेवा

रक्षा सचिव कुमार सिंह के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले आमंत्रित लोगों के लिए मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से मुफ्त उपलब्ध रहेगी।समारोह स्थल पर वॉलंटियर्स, व्हीलचेयर, क्लॉकरूम, पीने का पानी, शौचालय और रेनकोट जैसी सुविधाओं का भी इंतजाम किया जाएगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवा शक्ति, देश की उपलब्धियों और ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर खास जोर रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

उधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है. दिल्ली पुलिस भीड़ में संदिग्ध और वांछित लोगों की पहचान करने के लिए ‘अभिज्ञान’ ऐप और ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ का इस्तेमाल करेगी. 15 अगस्त के समारोह के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 15000 से 20000 जवानों को तैनात किए जाने की उम्मीद है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *