खान सर को बड़ी राहत! पटना कोचिंग विवाद में अग्रिम जमानत पर कोर्ट का बड़ा फैसला

खान सर को बड़ी राहत! पटना कोचिंग विवाद में अग्रिम जमानत पर कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में कोचिंग विवाद में फैसल खान उर्फ खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. फैसल खान की एंटीसिपेटरी बेल पर गुरुवार, 25 जून को सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने पाया कि पुलिस की ओर से सबमिट अपडेट केस डायरी अधूरी है. ऐसे में फैसल खान की गिरफ्तारी पर रोक अगले आदेश तक बरकरार रहेगी.

इसी के साथ कोर्ट ने पुलिस से अपडेट केस डायरी मांगी है. कोर्ट ने जांच से जुड़े और दस्तावेज भी मांगे. मामले की अगली सुनवाई अब शनिवार (27 जून) को होगी. अगली तारीख तक कोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है.

खान सर के गार्ड्स को नहीं  मिली राहत

दूसरी ओर, फैसल खान के दोनों गार्ड्स की रेगुलर बेल याचिका पर भी सुनवाई हुई. फिलहाल सिविल कोर्ट की तरफ से दोनों गार्ड्स को राहत नहीं मिली है. इस मामले में भी अगली सुनवाई दो दिन बाद शनिवार को होगी. एडवोकेट राघव कुमार ने जानकारी दी है कि रोशन आनंद की ज्ञान बिंदु के दो कर्मचारियों अभिषेक और गौरव को कोर्ट ने बेल दे दी है. दोनों जल्दी ही बाहर आ सकते हैं. 

रोशन आनंद ने फैसल खान पर फिर लगाया आरोप

बिहार के चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर पर एक बार फिर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है. सहरसा में रोशन आनंद ने कहा कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट साफ नहीं है. विसरा रिपोर्ट बाद में आएगी, जिसके बाद चीजें और साफ हो पाएंगी. लोग कुछ भी मान सकते हैं, लेकिन हमारा मानना ​​है कि हमारे भाई के हत्यारे फैसल खान (खान सर) और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *