खराब मौसम के कारण 19 जुलाई को अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

खराब मौसम के कारण 19 जुलाई को अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद प्रशासन ने 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है।

यह फैसला पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों पर लागू होगा। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर यात्रा फिलहाल स्थगित की गई है।

मौसम सामान्य होने और हालात सुरक्षित होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि 19 जुलाई से बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को आगे यात्रा की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन ने कहा कि मौसम में सुधार और यात्रा मार्गों की सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा. श्रद्धालुओं से प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *