देशभर में बारिश का अलर्ट, 19 जुलाई को यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी

देशभर में बारिश का अलर्ट, 19 जुलाई को यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग (IMD) ने नया अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने और नुकसान होने की भी आशंका है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी तेज बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 19 जुलाई की शाम से उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल गरजने और रात में बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में मानसून काफी सक्रिय रहेगा।

विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।..

देश के 13 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। लोगों से इस दौरान वाहन पर यात्रा करने से परहेज करने के लिए कहा गया है । इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे हैं जहां ओले भी गिरने की चेतावनी है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 19 जुलाई को भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 19 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

मेरठ, आगरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, अयोध्या, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, चंदौली, आजमगढ़,सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर,गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह है। वहीं,पटना में कल यानी 19 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

रांची, साहेबगंज, दुमका, गिरिडीह, पलामू, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं,रांची में कल यानी 19 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *