72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, कार्तिक और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, कार्तिक और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। इस बार कार्तिक और ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है।

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा शनिवार शाम को नई दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने की मलयालम एक्टर ममूटी को फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है. वहीं कार्तिक आर्यन भी उनके साथ अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए.

यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

बता दें कि ये नेशनल अवॉर्ड साल 2024 की फिल्मों के लिए हैं. जहां ममूटी और कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर चुने गए तो वहीं बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड पर कब्जा जमा लिया है. ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला है. 

‘आर्टिकल 370’ और ‘श्रीकांत’ का दबदबा

आर्टिकल 370 के लिए जहां यामी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो वहीं इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया है. वहीं राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है.

यहां देखें विनर्स की फुल लिस्ट

स्पेशल मेंशन्स: सुरेन जी (द्वितीय मियाझागन), धनुष (कैप्टन मिलर),

बेस्ट तुलु फिल्म: आईएमबीयू

बेस्ट गढ़वाली फिल्म: ढोली

बेस्ट तेलुगु फिल्म: समिति कुर्रोलु

बेस्ट तमिल फिल्म: रायन

बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन: नितिन जिहान चौधरी (कल्कि 2898 ई.)

बेस्ट संपादन: आर कलाईवन्नन (अमरन)

बेस्ट साउंड डिज़ाइन: मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)

बेस्ट डायलॉग्स: वेंकी एटलुरी (लकी बास्कर)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: योगेश देशपांडे (स्वर्गंधर्व सुधीर फड़के), बांदीरेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: शहनाद जलाल (ब्रमायुगम)

बेस्ट मणिपुरी फिल्म: सुनीता

बेस्ट उड़िया फिल्म: लहरी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *