इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी से किया स्वागत; भारत-इटली संबंधों पर होगी अहम बातचीत…

इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी से किया स्वागत; भारत-इटली संबंधों पर होगी अहम बातचीत…

DESK: प्रधानमंत्री Narendra Modi अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंच गए हैं। रोम पहुंचने पर इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी साझा करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और लिखा—“Welcome to Rome, my friend!”

रोम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस यात्रा को भारत और इटली के बीच बढ़ते रणनीतिक रिश्तों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया कि वह राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) और “संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029” पर भी बातचीत होगी।
रोम पहुंचने के बाद होटल में भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जहां पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए गए।
आने वाले कार्यक्रमों में पीएम मोदी क्विरिनाले पैलेस में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और इसके बाद विला पाम्फिली में भारत-इटली शिखर वार्ता में शामिल होंगे।

यह यात्रा जून 2024 के G7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी की पहली द्विपक्षीय इटली यात्रा है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *