झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 km/h तक तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी…

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 km/h तक तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कहीं तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है तो कहीं दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को राज्य के कई हिस्सों में मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजधानी रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज के साथ बादल और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खुले स्थानों से दूर रहें और वज्रपात के समय सुरक्षित जगहों पर शरण लें।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *