झारखंड(JHARKHAND): झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए सीधे आम जनता की समस्याओं पर कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में बोकारो और देवघर से आई दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं की शिकायतों पर सीएम ने तुरंत संज्ञान लिया।
उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए, साथ ही पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता तेजी से उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री के इस कदम के बाद प्रशासनिक मशीनरी भी सक्रिय हो गई है और दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सरकार का कहना है कि ऐसी घटनाओं में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को हर संभव मदद समय पर पहुंचाई जाएगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

