झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में पहली बार एक साथ 200 से अधिक डीएसपी के तबादले किए गए हैं।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 201 डीएसपी के तबादले की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि इनमें कई ऐसे अधिकारी शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे। वहीं कुछ अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।
इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले को पुलिस प्रशासन में एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे फील्ड स्तर पर कामकाज और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।
फिलहाल सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

