अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र को जर्मनी में पकड़ा गया

अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र को जर्मनी में पकड़ा गया

अमेरिका के एरिजोना में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी 20 वर्षीय भारतीय छात्र को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमेरिका से निकलकर जर्मनी के रास्ते भारत जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान वरुण बाचिगारी के रूप में हुई है। उस पर 6 अगस्त को टक्सन शहर के एक फ्लैट में अपनी 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड जुलिसा रूबी सालाजार की हत्या करने का आरोप है।

F-1 वीजा पर अमेरिका गया था वरुण

रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण भारतीय नागरिक है और 8 जनवरी 2024 को F-1 स्टूडेंट वीजा पर लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए अमेरिका पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह अमेरिका में नौकरी भी कर रहा था, लेकिन हाल ही में उसकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किराया देने और अपना वीजा स्टेटस बनाए रखने को लेकर भी उसके सामने मुश्किलें बढ़ गई थीं।

परिवार की सूचना पर पुलिस पहुंची थी फ्लैट

पुलिस को मामले की जानकारी तब मिली, जब जुलिसा के परिवार की चिंता के बाद टक्सन पुलिस फ्लैट पर पहुंची। वहां जांच के दौरान हत्या का मामला सामने आया।

पुलिस का आरोप है कि घटना के बाद वरुण अमेरिका से बाहर निकल गया। वह जर्मनी के रास्ते भारत जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भारत की फ्लाइट पकड़ने से पहले ही जर्मनी में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वरुण पर लगे आरोपों की जांच जारी है और कोर्ट में मामला आगे बढ़ेगा।

कैसे पकड़ा गया 
वरुण हत्या के बाद टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट गया और भारत लौटने के लिए जर्मनी जाने वाली फ्लाइट में बैठ गया. जर्मनी पहुंचने पर कनेक्टिंग फ्लाइट से भारत आने से पहले ही उसे जर्मन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

टक्सन पुलिस और अमेरिकी जांच एजेंसी (FBI) ने जर्मन अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया. जैसे ही वरुण की फ्लाइट जर्मनी उतरी, उसे आगे की यात्रा करने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया. अब उसे कानूनी कार्रवाई के लिए अमेरिका वापस भेजने (प्रत्यर्पण/Extradition) की तैयारी की जा रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलिसा शारीरिक उत्पीड़न और यौन हमलों से परेशान होकर वरुण के साथ अपना रिलेशनशिप खत्म कर रही थी. 5 अगस्त को उसके कमरे से चिल्लामे की भी आवाजें आईं थीं. सहकर्मियों के पूछने पर उसने बताया था कि बहस हुई है.

बता दें कि वरुण यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में बिजनेस एनालिस्ट की पढ़ाई कर रहे थे. उनके खिलाफ पिएमा काउंटी कोर्ट में मई में एक मारपीट का मामला लंबित था. उसके अलावा उन पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगे थे. वरुण को रस्टिगेट कर दिया गया था. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *