ZSI दिवस 2026: 30 जून से शुरू होगा एनिमल टैक्सोनॉमी समिट, जुटेंगे विशेषज्ञ

ZSI दिवस 2026: 30 जून से शुरू होगा एनिमल टैक्सोनॉमी समिट, जुटेंगे विशेषज्ञ

आगामी 30 जून को 111वें ZSI दिवस के मौके पर एनिमल टैक्सोनॉमी समिट 2026 शुरू होने जा रहा है। संस्था की निदेशक श्रीमती डॉ. धृति बनर्जी, हेड ऑफ ऑफिस डॉक्टर गुरुपद मंडल, वैज्ञानिक डॉ. तमाल मंडल और डॉक्टर देबांशु गुप्त की मौजूदगी में आज कोलकाता प्रेस क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन हुआ।

आगामी 30 जून को माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और राज्य के कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में एनिमल टैक्सोनॉमी समिट 2026 शुरू होने जा रहा है। ZSI के 111वें स्थापना दिवस को लेकर 111 घंटे का जो हैकाथॉन चल रहा है, उसका ग्रैंड फिनाले 29 जून को होगा। आइए, हम संस्था की निदेशक श्रीमती डॉक्टर धृति बनर्जी से ही सुनते हैं कि 30 जून को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं।

“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *