इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी एक सनसनीखेज घटना अब पुणे से सामने आई है। यहां एक कारोबारी की हत्या के मामले में उसकी मंगेतर और उसके कथित प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सिया गोयल और कारोबारी चेतन चौधरी के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। इसी दौरान सिया की सगाई केतन अग्रवाल से हो गई थी। आरोप है कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, सिया एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से संबंध रखती है, जबकि चेतन चौधरी भी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
चेतन चौधरी एक कारोबारी है। चेतन ड्राय फूट्स का बिजनेस करता है। वहीं, सिया गोयल एक बेकरी चलाती है। बिजनेस के संबंध में दोनों के बीच अक्सर मुलाकात होती थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
पुलिस के अनुसार, चेतन और सिया गोयल की पहली मुलाकात एक दिवाली पार्टी में हुई थी। इस पार्टी के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे थे। उसके बाद बिजनेस के सिलसिले में भी दोनों की मुलाकात होती थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि इसी दौरान सिया की फैमिली ने उसकी सगाई केतन के साथ तय कर दी थी। सिया अपने परिवार की बदनामी के डर से इस रिश्ते को तोड़ना नहीं चाहती थी इसी कारण उसने चेतन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
पूछताछ में चेतन चौधरी ने पुलिस को बताया कि सिया भागकर शादी करने के खिलाफ थी। उसे अपने परिवार की बदनामी का डर था। इसी कारण से उसने भागकर शादी करने से इंकार कर दिया था। वह केतन के साथ हुई सगाई को तोड़ने की हिम्मत भी नहीं कर पाई थी। चेतन के प्यार में सिया पागल थी इसलिए उसने अपने होने वाले पति को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग की।
400 फीट की गहरी खाई में धकेल दिया
केतन अग्रवाल लोहगढ़ किले के पहाड़ पर चढ़ रहा था, लेकिन कुछ देर बाद ही वह 400 फीट की गहरी खाई में गिर गया। सिया ने इसके लिए भावुक पोस्ट लिखी। इसके साथ ही सिया ने बताया कि केतन फोटो खिंचवाते वक्त गिर गया। हालांकि, पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर उसे खाई में धकेल दिया था।
