यात्रियों को राहत: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, जानिए नई तारीखें
धनबाद: यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इससे झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
जुलाई से अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल का परिचालन प्रत्येक शुक्रवार को 3 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा।
वहीं, ट्रेन संख्या 01930 खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल का परिचालन प्रत्येक रविवार को 5 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
यात्रियों की मांग पर लिया गया फैसला
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा की सुविधा को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया गया है। इससे विभिन्न राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।
धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके।
स्पेशल ट्रेन की नई समयावधि
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम परिचालन दिवस विस्तारित अवधि
01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल शुक्रवार 03 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026
01930 खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल रविवार 05 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026