रांची(RANCHI): Ranchi में 24 मई को होने वाली Union Public Service Commission की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय में अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त Manoj Kumar ने की।
इस बार रांची के 36 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार 531 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक लिया जाएगा।
प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों का निरीक्षण पूरा करने को कहा गया है।
सुरक्षा को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है।
हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा।
इसके अलावा अलग पुलिस टीम में तीन पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।
परीक्षार्थियों की एंट्री मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही होगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान भी अनिवार्य किया गया है।
अधिकारियों को Union Public Service Commission की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन ने प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित ढुलाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

