बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, उद्योग से लेकर खेल और उड़ान सेवा तक कई प्रस्ताव मंजूर…

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, उद्योग से लेकर खेल और उड़ान सेवा तक कई प्रस्ताव मंजूर…

बिहार(BIHAR):Bihar में बुधवार को उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 13 अहम एजेंडों पर मुहर लगी।

उद्योग विभाग के तहत Nalanda की मेसर्स पटेल वेयरहाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड और Kaimur की मेसर्स ईएसई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की मंजूरी दी गई।

Gaya में जलाशय निर्माण समेत 428 करोड़ 83 लाख रुपये की योजना को स्वीकृति मिली।
वहीं ग्रामीण निकायों के लिए 747 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि जारी करने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई।

राज्य वित्त आयोग की अवधि को वित्तीय वर्ष 2026-27 तक बढ़ा दिया गया है।
इसके अलावा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग में 53 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई।
कैबिनेट ने “यंग प्रोफेशनल नीति-2026” को भी स्वीकृति दे दी है, जिससे तकनीकी और विशेषज्ञ सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सीमावर्ती सुरक्षा को मजबूत करने के लिए IG बॉर्डर के नए पद के सृजन को भी मंजूरी दी गई।

खेल विभाग को तीन जिलों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण की स्वीकृति मिली है।
इसके साथ ही Gaya से Bangkok के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने के लिए IndiGo की सेवा और वायबिलिटी गैप फंडिंग यानी VGF को भी मंजूरी दे दी गई।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *