UGC-NET जून 2026 के आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत…

UGC-NET जून 2026 के आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत…

बिहार(BIHAR):National Testing Agency ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।
अभ्यर्थियों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

पहले आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई थी, लेकिन अब छात्र-छात्राएं 23 मई 2026 की सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
University Grants Commission नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

ऐसे में राज्यभर के हजारों युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।
एनटीए के मुताबिक परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 मई 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक बढ़ा दी गई है।
वहीं आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 25 मई से 27 मई तक खुली रहेगी।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए 325 रुपये निर्धारित किया गया है।
यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित होगी।

इस बार परीक्षा 85 विषयों में कराई जाएगी।
National Testing Agency ने साफ किया है कि एक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन पत्र भर सकता है।
एक से अधिक आवेदन करने पर अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान सही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर मिल सकें।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *