सिंदरी में SIR अभियान की समीक्षा, कांग्रेस पदाधिकारियों ने बूथों का किया निरीक्षण

सिंदरी में SIR अभियान की समीक्षा, कांग्रेस पदाधिकारियों ने बूथों का किया निरीक्षण

सिंदरी (धनबाद): झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित BLO एवं BLA-2 पाठशाला कार्यक्रम का कांग्रेस पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से नियुक्त धनबाद जिला शहरी प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव शकील अख्तर तथा सिंदरी विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज ने विभिन्न बूथों का दौरा कर BLO कर्मियों और BLA-2 प्रतिनिधियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य के दौरान आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर भी चर्चा की।

त्रुटिरहित कार्य पूरा करने पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान शकील अख्तर ने सभी BLA-2 प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने BLO के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।

कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील

सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता SIR अभियान के सफल संचालन के लिए BLO कर्मियों और आम नागरिकों का पूरा सहयोग करेंगे, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूरा हो सके।

इस अवसर पर पूर्णेन्दु सिंह, सतेंद्र सिंह, राहुल राज, बिदेशी सिंह, अजय कुमार, संतोष चौधरी, मोहम्मद शम्स, ललन ठाकुर, विवेक देओघरिया, नारद यादव, मुकेश पांडे, मनोज घोष, सुखदेव हांसदा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, अखिलेश्वर राय, नकुल वर्मा, संतोष सिंह, आशीष मंडल, अश्वनी मंडल, रवि कुमार रजक सहित विभिन्न बूथों के BLA-2 प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *