शहरपुरा शिव मंदिर में 24 अगस्त को भव्य भस्म आरती और गंगा आरती, वाराणसी से पहुंचेगी नौ सदस्यीय टीम

शहरपुरा शिव मंदिर में 24 अगस्त को भव्य भस्म आरती और गंगा आरती, वाराणसी से पहुंचेगी नौ सदस्यीय टीम

धनबाद/सिंदरी। श्रावण माह की आखिरी सोमवारी के अवसर पर सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग के मंत्री सोनू गिरि एवं सदस्यों की ओर से 24 अगस्त को नर्मदेश्वर शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना, भस्म आरती और गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

महाकाल स्वरूप में होगा नर्मदेश्वर शिवलिंग का अलंकरण

आयोजकों के अनुसार शहरपुरा शिव मंदिर में स्थापित नर्मदेश्वर शिवलिंग का उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर विशेष अलंकरण और साज-सज्जा की जाएगी। इसके बाद भस्म आरती और डमरू आरती का आयोजन होगा।

विभाग मंत्री सोनू गिरि ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन की व्यवस्था की जा रही है।

वाराणसी से आएगी नौ सदस्यीय टीम

कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए वाराणसी से पंडित सहित नौ सदस्यीय टीम सिंदरी पहुंचेगी। शहरपुरा शिव मंदिर के पंडित भी इस धार्मिक आयोजन में सहयोग करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि शिव मंदिर परिसर में होने वाले इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। श्रावण की आखिरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

वाराणसी की तर्ज पर होगी गंगा आरती

शहरपुरा शिव मंदिर स्थित तालाब के समीप वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम की तैयारियों में विजय सिंह, रोहित सिंह, बिनोद कुमार, रंजीत कुमार निषाद, नीरज गिरि, सिंटू सिंह, विनोद यादव, रवि कुमार, दिलीप कुमार, देव कर्मकार, विवेक कुमार शर्मा, विशाल कुमार, अयान धर, मुकुल भगत, अमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *