सिंदरी में भाजपा की मासिक बैठक, संगठन विस्तार और SIR अभियान पर हुई चर्चा

सिंदरी में भाजपा की मासिक बैठक, संगठन विस्तार और SIR अभियान पर हुई चर्चा

धनबाद (सिंदरी): सिंदरी के शहरपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष संजू महतो की अध्यक्षता में मासिक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का किया गया सम्मान

बैठक के दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए जाने पर तारा देवी और धरणीधर मंडल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बूथ प्रवासी संतलाल प्रमाणिक को भी संगठनात्मक कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग देने तथा पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि पार्टी की योजनाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर अरविंद खत्री, दिनेश सिंह, धरणीधर मंडल, तारा देवी, रामदेव पांडेय, राघव तिवारी, अणिमा सिंह, गार्गी सिंह, सुमन चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *