रांची से धनबाद और डाल्टनगंज के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 21 जून को मिलेगा यात्रियों को फायदा

रांची से धनबाद और डाल्टनगंज के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 21 जून को मिलेगा यात्रियों को फायदा
धनबाद, 19 जून 2026: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 21 जून 2026 को एक ट्रिप के लिए दो जोड़ी अनारक्षित वन-वे स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इससे रांची, धनबाद और डाल्टनगंज के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 08603 रांची-धनबाद अनारक्षित वन-वे स्पेशल का परिचालन 21 जून 2026 को किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 08631 रांची-डाल्टनगंज अनारक्षित वन-वे स्पेशल भी इसी दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

इस संबंध में जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ द्वारा दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *