DRM अखिलेश मिश्र ने बरवाडीह रेलखंड का किया निरीक्षण, नए स्टेशन भवनों और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

DRM अखिलेश मिश्र ने बरवाडीह रेलखंड का किया निरीक्षण, नए स्टेशन भवनों और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र ने गुरुवार को बरवाडीह क्षेत्र और इसके आसपास के स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे संरक्षा, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने मंगरा, बरवाडीह और छीपादोहर स्टेशन पर नव-निर्मित स्टेशन भवनों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया

निरीक्षण के दौरान मंगरा-बरवाडीह-मैकलुस्कीगंज रेलखंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्था की स्थिति का भी मूल्यांकन किया गया।

डीआरएम ने नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों और सुरक्षा मानकों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इस मौके पर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

यह जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ द्वारा जारी की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *