PROUD BIHARI: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर बिहारी मजदूर का बेटा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने किया कमाल..मचाया धमाल..

PROUD BIHARI: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर बिहारी मजदूर का बेटा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने किया कमाल..मचाया धमाल..

गोपालगंज (GOPALGANJ): बिहार के समस्तीपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की जहां इस वक्त दुनिया दीवानी है वहीं बिहार के गोपालगंज ज़िले के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन का जलवा भी देखने को मिला है..खुद को बेहतरीन साबित करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ा है…

अभावों को पछाड़ गोपालगंज के मजदूर का बेटा साकिब हुसैन सोमवार को आईपीएल के फलक पर चमकता सितारा बन कर उभरा। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान बिहार के तीन खिलाड़ी मैदान पर उतरे।

भारतीय टीम के सदस्य ईशान किशन 91 रन बनाकर जहां शतक से चूके, तो अपने पदार्पण मैच में तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने सब्सीट्यूट खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए चार विकेट ले लिए। खेल प्रेमियों को ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने निराश किया, वे पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। बड़ी बात ये है कि वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर पेवेलियन भी दुसरे बिहारी गेंदबाज साकिब ने ही भेजा…

सोमवार को पटना के ईशान किशन की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने अंतिम एकादशी का ऐलान किया तो उसमें शाकिब का नाम नहीं था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद में ईशान किशन की पारी के दम पर 216 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

भारत के लिए खेल चुके यशस्वी जायसवाल और समस्तीपुर के 15 वर्षीय चर्चित बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए मैदान पर उतरे। मैच का दूसरा ओवर इशान किशन ने साकिब को सौंप दिया। तेज गेंदबाज ने निराश नहीं किया और यशस्वी जायसवाल को नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच करा दिया।

इस बीच विकेट तो गिरे पर साउथ अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डानोवन फरेरा और भारत के रवींद्र जडेजा की जोड़ी जम गई। ईशान ने फिर साकिब पर विश्वास जताया और उन्हें गेंद थमा दी। तीसरे ओवर में डानोवन साकिब की अंदर आती गेंद को समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए।

इसके बाद साकिब नहीं रुके। जोफ्रा आर्चर को तीसरा और कुलदीप विश्नोई के रूप में अपना चौथा विकेट पूरा किया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देखकर चार विकेट लिए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *