धनबाद(DHANBAD): सीआईएसएफ मुख्यालय ने बीसीसीएल धनबाद इकाई से तीन इंस्पेक्टर सहित नौ कर्मियों का तबादला किया है।
जिनका तबादला हुआ है, उनमें इंस्पेक्टर महावीर सिंह को रिजर्व बटालियन, इंस्पेक्टर जमुना लाल मीणा को रिजर्व बटालियन रांची, इंस्पेक्टर नीलमणि मिश्रा को एनसीएल सिंगरौली , सब-इंस्पेक्टर सुमित सोनी को सीसीएल करगली , एएसआई यशपाल को आईओसी बरौनी, एएसआई बृजभूषण तिवारी को एनटीपीसी हजारीबाग , एएसआई नयन कुमार सिंह को ऊर्जा निगम, एएसआई योगेंद्र शरण को टीटीपीए टंडवा तथा हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह को शक्तिनगर इकाई भेजा गया है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

