झारखंड के “मेरा युवा भारत कार्यक्रम” में धनबाद के मधुरेन्द्र सिंह को मिला प्रशस्ति पत्र…

झारखंड के “मेरा युवा भारत कार्यक्रम” में धनबाद के मधुरेन्द्र सिंह को मिला प्रशस्ति पत्र…

रांची (RANCHI): रांची रिम्स के सभागार में “मेरा युवा भारत, झारखंड” (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित “माई भारत बजट क्वेस्ट 2026” अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का उद्घाटन किऐ सीपी सिंह उस अवसर पर माधुरेंद्र सिंह और मयंक तोमर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने, धनबाद जिले से माधुरेंद्र सिंह को कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया..

इस कार्यक्रम में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से आए 1000 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नीति निर्माण, लोकतांत्रिक संवाद एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। युवाओं की ऊर्जा, जागरूकता एवं सकारात्मक सोच वास्तव में देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

इस अवसर पर डॉ. राजीव मिश्रा (अतिरिक्त निदेशक सह विभागाध्यक्ष, शिशुरोग विभाग, रिम्स),ललिता कुमारी (राज्य निदेशक, माय भारत झारखंड), डॉ. डी.के. सिन्हा (डीन एकेडमिक्स, रिम्स), अनिल कुमार सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं सचिव, भारत स्काउट एवं गाइड) सहित विभिन्न शिक्षाविद, विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दुरगामी सोच है जो युवाओं को प्रेरित कर रहा है —

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *