अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित राय की तलाश में आवास पर पुलिस की दबिश, केंद्रीय बल भी रहा तैनात

अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित राय की तलाश में आवास पर पुलिस की दबिश, केंद्रीय बल भी रहा तैनात
Oplus_131072

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय की तलाश में पुलिस ने उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सालबनी थाना पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की एक टीम भी तैनात रही।सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई। पुलिस टीम ने आवास पर पहुंचकर तलाशी ली और कुछ दस्तावेजों की जांच की। हालांकि तलाशी अभियान के दौरान क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ समय वहां बिताया और बाद में वापस लौट गईं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।तलाशी अभियान पूरा होने के बाद पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम वापस लौट गई। मामले को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।(न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *