PM मोदी से मिले यूसुफ पठान समेत मुर्शिदाबाद के 3 सांसद, क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

PM मोदी से मिले यूसुफ पठान समेत मुर्शिदाबाद के 3 सांसद, क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सांसद यूसुफ पठान, खलीलुर रहमान और अबू ताहिर खान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान तीनों सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, स्थानीय समस्याओं और जनता की मांगों को प्रधानमंत्री के सामने रखा।

सांसदों ने अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं और विकास योजनाओं से जुड़े पत्र भी प्रधानमंत्री को सौंपे। सांसदों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

PM मोदी ने याद की यूसुफ पठान के पिता से मुलाकात

मुलाकात के दौरान एक भावुक पल भी आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूसुफ पठान के पिता के साथ हुई अपनी पुरानी मुलाकात को याद किया।पुरानी यादों का जिक्र होने से बैठक का माहौल और भी आत्मीय हो गया। यूसुफ पठान समेत तीनों सांसदों ने प्रधानमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताया।

लाउडस्पीकर हटाने की भी की थी मांग
इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मामले में भी युसूफ पठान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में तत्काल दखल देने की गुहार लगाई थी. युसूफ समेत तीन सांसदों ने गृह मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की इस कार्रवाई को रोकने की मांग की है.

सांसदों ने ज्ञापन में कहा था कि वे शोर नियंत्रण पर कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह से सम्मान करते हैं. हालांकि, सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि नियमों का पालन ‘निष्पक्ष, एक समान और संवेदनशील’ तरीके से हो, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों. याद रहे कि तीनों सांसद तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़कर एनसीपीआई में चले गए थे. ये उन्हीं 20 सांसदों के साथ शामिल रहे थे जिन्होंने टीएमसी छोड़ी थी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *