रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भारत में 6 नवंबर को नहीं होगी रिलीज, दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भारत में 6 नवंबर को नहीं होगी रिलीज, दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

पहले खबरें थीं कि ‘रामायण’ 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रिलीज डेट को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

भारत में दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण’

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, फिल्म 6 नवंबर 2026 को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज होगी, जबकि भारत में इसे 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।

नमित मल्होत्रा ने एनडीटीवी से बातचीत में भी पुष्टि की कि फिल्म भारत में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। यानी भारतीय दर्शकों को ‘रामायण’ देखने के लिए 6 नवंबर के बजाय 8 नवंबर तक इंतजार करना होगा

दो अलग डेट्स पर रिलीज हो रही है ‘रामायण’?
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर में 6 नवंबर की रिलीज डेट है तो क्या भारत में फिल्म की रिलीज की तारीख बदली गई है, तो नमित मल्होत्रा ​​ने बताया, “हम इसे 6 नवंबर को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज कर रहे हैं. इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के हिसाब से होता है, इसलिए यह 6 नवंबर को रिलीज़ हो रही है.

लेकिन भारत में, हम इसे दिवाली पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं.” इसका मतलब है कि इंटरनेशनल दर्शकों को यह फिल्म शुक्रवार, 6 नवंबर को ही देखने को मिल जाएगी, जबकि भारतीय दर्शकों इसे दिवाली के त्योहार के मौके पर यानी 8 नवंबर, रविवार को सिनेमाघरों मे देख सकेंगे.

‘रामायण’ को ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश
नमित मल्होत्रा ​​ने कहा कि फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल ने पहले ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने कहा, “ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था और इसे सिर्फ़ पाँच दिनों में एक अरब से ज्यादा बार देखा गया है, जो भारत के लिए एक बहुत बड़ी बात है. हम दुनिया भर के लोगों से मिले प्यार की सच में सराहना करते हैं. अब हमारी कोशिश ‘रामायण’ को ग्लोबल दर्शकों तक पहुँचाने की है.”

ग्लोबल फिल्म के तौर पर सोनी डिस्ट्रीब्यूट करेगा

प्रोड्यूसर ने सोनी पिक्चर्स के साथ फिल्म की पार्टनरशिप पर भी जोर दिया, जो इसके इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन का काम देख रही है. मल्होत्रा ​​ने कहा, “सोनी पिक्चर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप से हमें उम्मीद है कि ‘रामायण’ दुनिया भर में एक बड़ी ग्लोबल फिल्म के तौर पर रिलीज होगी और सोनी इसे डिस्ट्रीब्यूट करेगा… ‘रामायण’ हम सबकी है, और हम इसे बेहतरीन बनाने के लिए पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं. इसलिए भरोसा बनाए रखें, अपना प्यार और सपोर्ट देते रहें, और हम आपको निराश नहीं करेंगे.”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *