ऑपरेशन मुस्कान: पाकुड़ पुलिस ने 28 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, एसपी ने अपने हाथों से सौंपे फोन

ऑपरेशन मुस्कान: पाकुड़ पुलिस ने 28 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, एसपी ने अपने हाथों से सौंपे फोन

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम और चोरी हुए 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। महीनों बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

CEIR पोर्टल और तकनीकी टीम की मदद से मिली सफलता

प्रेस वार्ता में एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि आम नागरिकों के गुम हुए सामान को वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग के CEIR Portal और पाकुड़ पुलिस की तकनीकी टीम के प्रयास से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 28 मोबाइल ट्रैक कर बरामद किए गए।

बरामद मोबाइलों में—

  • पाकुड़िया थाना – 10
  • महेशपुर थाना – 7
  • मुफस्सिल थाना – 3
  • नगर थाना – 2
  • रद्दीपुर ओपी – 2
  • मालपहाड़ी ओपी – 2
  • अमड़ापाड़ा थाना – 1
  • लिट्टीपाड़ा थाना – 1

शामिल हैं।

“जनता का विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता”

एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि पुलिस आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद करने का प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता का विश्वास मजबूत करना और उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराना है।

मोबाइल पाकर लोगों ने जताया आभार

कार्यक्रम में जैसे ही मोबाइल धारकों के नाम पुकारे गए और उन्हें उनके फोन लौटाए गए, लोगों ने खुशी जताई। कई लोगों ने कहा कि उन्हें अपना मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पाकुड़ पुलिस की इस पहल ने उनका भरोसा पुलिस पर और मजबूत कर दिया।

कई पुलिस अधिकारियों का रहा योगदान

इस अभियान को सफल बनाने में एसपी अनुदीप सिंह के मार्गदर्शन में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनुप रोशन भेगरा, मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, तकनीकी शाखा एवं CCTNS टीम के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *