निरसा के गोपालगंज जगन्नाथ मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर

निरसा के गोपालगंज जगन्नाथ मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर

निरसा (मनोज कुमार सिंह): गुरुवार को निरसा के गोपालगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पारंपरिक रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा क्षेत्र ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान के रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भक्ति और उत्साह के बीच निकली रथ यात्रा

गोपालगंज जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई रथ यात्रा में आकर्षक ढंग से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान थे। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच रथ यात्रा आगे बढ़ी। महिला, पुरुष, बच्चे और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और रथ खींचने की परंपरा निभाई।

श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद की व्यवस्था

रथ यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

सात स्थानों पर होगा भगवान का स्वागत

जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्य सुभाष मंडल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर के सात अलग-अलग स्थानों पर पहुंचेगी। प्रत्येक स्थान पर श्रद्धालु और प्रबुद्ध नागरिक भगवान को भोग अर्पित करेंगे तथा पूजा-अर्चना करेंगे।

उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान का रथ खींच रहे हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *