जय बांग्ला–जय श्रीराम के नारे को लेकर झड़प, 10 लोग घायल

जय बांग्ला–जय श्रीराम के नारे को लेकर झड़प, 10 लोग घायल

मुर्शिदाबाद: जिले के बड़न्या थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरुनरुन ग्राम पंचायत के कुरुनरुन गांव में जय बांग्ला और जय श्रीराम के नारे को लेकर भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। घायलों में भाजपा के सात कार्यकर्ताओं के गंभीर रूप से घायल होने का दावा किया गया है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके में नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तथा झड़प शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले बड़न्या ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया। वहां कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कांदी अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया।भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि हरिचरण हाजरा, यना हाजरा, सुमन हाजरा, तनमय हाजरा, उन्नति हाजरा, मिनति हाजरा और देवदासी हाजरा इस घटना में घायल हुए हैं। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि नारेबाजी को लेकर विवाद के बाद उन पर हमला किया गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़न्या थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी।इलाके में दोबारा तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

(न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *