चंद्रपुरा : शिव मंदिर में श्री राम-जानकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्री श्री 108 राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव यज्ञ का शुभारंभ कलस यात्रा से मंगलबार को शुरू हुआ..

चंद्रपुरा(CHADRAPURA): एक तरफ अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे देश में अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।

प्रभु दयाल सिंह 20 सूत्री उपाध्यक्ष

इसी दौरान दुग्दा एफ टाईप शिव मंदिर कालोनी स्थित शिव मंदिर में श्री श्री 108 राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के कलस यात्रा में करीब दो सौ कुँवारी कन्या माथे पर कलस लेकर जल भरने के लिए बड़कीटांड़ तालाब के लिए निकली। इस दौरान गाजे बाजे और सैकड़ो राम भक्तोंके साथ शोभा यात्रा भी निकाला गया।

संतोष कुमार पांडे जिला परिषद सदस्य

जलयात्रा के दौरान जय श्री राम,भक्ति गीतों से पूरा दुग्दा क्षेत्र गुजयमान्य हो गया।जलयात्रा का नेतृत्व में जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडेय, 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह पूर्ब प्रमुख अनिता गुप्ता, मुखिया रेणु देवी, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, भाजपा नेता कमलेश दशोधी कर रहे हैं।जल यात्रा दुग्दा एफ टाईप से निकलकर रिटायर कालोनी होते हुए दुग्दा मार्केट मुख्यपथ होते हुए बड़कीटांड़ गांव में स्थित तालाब पहुँचा। बड़कीटांड़ तालाब पर यज्ञाचार्य पंडित श्रीनिवास पांडेय,, संजय कुमार पांडेय, धीरज कुमार पांडेय, उदय पांडेय, करण पांडेय ने मंत्रोचारण के साथ यजमान कामख्या नारायण सिंह, बेबी देवी, तरुण कुमार मद्देशिया, शोभा देवी, हितेश कुमार ठक्कर, प्रीति ठक्कर से कलस में जल भरवाया।

पुनः कलस यात्रा में शामिल युवती व महिला माथे पर कलस लेकर शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर आयी और यज्ञ स्थल पर कलस स्थापित की।

जल यात्रा को सफल बनाने में रामजी पांडेय, रविशंकर उपाध्याय, बिनोद कुमार सिंह, सुशील पांडेय,सुरेश राय, अरुण अग्रवाल, बिनोद दशोधी, अवधेश सिंह, सुनील सिंह, राजू अग्रवाल, बिमलेश सिंह, शिवशंकरसिंह, बैधनाथ जायसवाल, संजीव मद्देशिया, अनिल ठाकुर, शम्भू सिंह, हेमंत शर्मा, सोमेन सेन समेत कई अन्य लोग शामिल थे।

NEWS ANP के लिए चंद्रपुरा से धरमेन्द्र सिं की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *