IIT ISM धनबाद में Executive Development Program का शुभारंभ, SECL के अधिकारियों को मिलेगा आधुनिक प्रबंधन का प्रशिक्षण

IIT ISM धनबाद में Executive Development Program का शुभारंभ, SECL के अधिकारियों को मिलेगा आधुनिक प्रबंधन का प्रशिक्षण

धनबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) आईएसएम धनबाद में सोमवार को Executive Development Program (EDP) का शुभारंभ किया गया। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम South Eastern Coalfields Limited (SECL) के लगभग 20 अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य विषय Project and Financial Management with Project Management and Simulation Software है, जिसके माध्यम से अधिकारियों को परियोजना प्रबंधन और वित्तीय प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

परियोजनाओं के प्रभावी संचालन पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि खनन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित होती हैं, जिनमें बड़े स्तर पर निवेश किया जाता है। ऐसे में परियोजनाओं का प्रभावी संचालन और उन पर होने वाले खर्च का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक प्रबंधन तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि परियोजनाओं की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार हो सके।

Simulation Software के उपयोग की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में डिपार्टमेंट ऑफ Mining Systems & Industrial Engineering के प्रो. जे. के. पटनायक ने Executive Development Program के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने Project Management एवं Simulation Software के व्यावहारिक उपयोग, उसके कार्यान्वयन तथा औद्योगिक परियोजनाओं में इसकी उपयोगिता पर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।

पांच दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें SECL के अधिकारी Project Planning, Financial Management, Resource Utilization, Risk Analysis तथा आधुनिक Simulation Software के उपयोग से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। संस्थान का उद्देश्य उद्योग और अकादमिक जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिकारियों की प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *