अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों पर GM की नजर, समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों पर GM की नजर, समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने 7 सितंबर 2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत डीडीयू-सोन नगर रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ, ट्रैक की स्थिति, संरक्षा व्यवस्था तथा अनुरक्षण एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

चंदौली मझवार स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने चंदौली मझवार स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन परिसर, परिचालन व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को स्टेशन पुनर्विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

सासाराम स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सासाराम स्टेशन पर भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जारी विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।

उन्होंने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय, विद्युत व्यवस्था, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार और समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए।

सोन नगर स्टेशन पर परिचालन और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण

सोन नगर स्टेशन पर महाप्रबंधक ने परिचालन व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय और रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया।

इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे कर्मचारियों से भी संवाद किया और कार्यप्रणाली तथा स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिचालन और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश

महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन विकास से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, संरक्षा और बेहतर परिचालन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना सहित मुख्यालय और मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *