मुनीडीह में सनसनी! 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

मुनीडीह में सनसनी! 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

धनबाद: धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू विवाद के बाद 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

देर रात हुआ था घरेलू विवाद

जानकारी के अनुसार, गोपीनाथडीह बस्ती निवासी बिसु बाउरी का सोमवार देर रात अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुनीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

मृतक के भाई, बहन और अन्य परिजनों का आरोप है कि बिसु बाउरी की पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे ने ईंट, पत्थर, बेलन और अन्य सामान से हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से रॉड, डंडा, बेलन और ईंट सहित कुछ सामान बरामद किया गया है। परिजनों के आरोप के आधार पर पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों का परीक्षण करने की बात कही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *