धनबाद: जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में 7 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ को लेकर रणनीति तय की गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और INDIA गठबंधन के निर्देश पर देश के सभी जिला मुख्यालयों में मार्च निकालने की तैयारी है। इसी क्रम में धनबाद में भी कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय कर दिया है।
कांग्रेस ने बैठक में तय की मार्च की रणनीति
हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में नेताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और INDIA गठबंधन के निर्णय के तहत 7 अक्टूबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा।
धनबाद में इस मार्च को लेकर कांग्रेस ने अपने पूरे संगठन के साथ बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी की है। बैठक में कार्यकर्ताओं और नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
चुनाव आयोग और SIR को लेकर कांग्रेस के आरोप
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने दावा किया कि वोट चोरी के जरिए भाजपा को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने आने वाले बिहार, बंगाल और लोकसभा चुनावों में भी इसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई। पार्टी ने SIR की प्रक्रिया रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग रखी।
इन आरोपों और मांगों को कांग्रेस ने अपने आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बताया है।
गांधी सेवा सदन से अंबेडकर चौक तक निकलेगा मार्च
धनबाद में 7 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च गांधी सेवा सदन से शुरू होकर डीआरएम चौक स्थित अंबेडकर चौक तक जाएगा। कांग्रेस के अनुसार, मार्च के समापन स्
