धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 19,22,514 गणना प्रपत्र (ईएफ) का वितरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 91 प्रतिशत है। वहीं 8,45,243 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में जारी है अभियान
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि छह विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का वितरण इस प्रकार हुआ है:
- धनबाद: 3,88,986
- सिंदरी: 3,61,632
- निरसा: 3,28,023
- टुंडी: 3,21,860
- बाघमारा: 2,96,608
- झरिया: 2,25,405
डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से जारी
अब तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन की स्थिति इस प्रकार है:
- निरसा: 1,87,521
- सिंदरी: 1,83,336
- टुंडी: 1,60,164
- बाघमारा: 1,26,983
- धनबाद: 1,06,073
- झरिया: 81,166
कुल मिलाकर 8,45,243 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
अधिकारियों को दिए गए हैं विशेष निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उद्देश्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जा सके।

