धनबाद जिला संवेदक संघ का निविदा बहिष्कार जारी, RCD का टेंडर पेपर नहीं बिकने का दावा

धनबाद जिला संवेदक संघ का निविदा बहिष्कार जारी, RCD का टेंडर पेपर नहीं बिकने का दावा

धनबाद: धनबाद जिला संवेदक संघ ने घोषित निविदा बहिष्कार अभियान के तहत गुरुवार को सड़क निर्माण विभाग (RCD) की निविदा प्रक्रिया के बहिष्कार का दावा किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बहिष्कार के कारण RCD का टेंडर पेपर नहीं बिका।

BCD की निविदाओं के भी बहिष्कार का आह्वान

संवेदक संघ के सदस्यों ने बहिष्कार अभियान को सफल बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग (BCD) की प्रस्तावित सभी निविदाओं का भी पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान किया।

वैकल्पिक व्यवस्था होने तक जारी रहेगा आंदोलन

संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि जब तक संवेदकों की समस्याओं के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक संगठन इसी प्रकार निविदाओं का बहिष्कार करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संवेदकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है।

बड़ी संख्या में संवेदक रहे मौजूद

इस मौके पर ओ.पी. यादव, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप चौराशिया, पारस भगत, शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में संवेदक उपस्थित रहे और आंदोलन को समर्थन दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *