Dhanbad News: स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे 30 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्र, पोषण वाटिका के लिए 5 केंद्रों को मिलेगा विशेष सम्मान

Dhanbad News: स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे 30 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्र, पोषण वाटिका के लिए 5 केंद्रों को मिलेगा विशेष सम्मान

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला प्रशासन धनबाद द्वारा “उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्र सम्मान समारोह–2026” का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण पोषण सेवाओं, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

30 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा चयन

जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मूल्यांकन मानकों के आधार पर जिले के 30 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया जाएगा। चयनित केंद्रों को 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

पोषण वाटिका के लिए 5 केंद्रों को मिलेगा विशेष सम्मान

इसके अलावा जिले के 5 आंगनबाड़ी केंद्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पोषण वाटिका के विकास, संरक्षण और नियमित रख-रखाव में उत्कृष्ट कार्य किया है। इन केंद्रों ने बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर ताज़े फल और पौष्टिक सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

जिला प्रशासन का उद्देश्य इस सम्मान समारोह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर पोषण सेवाओं, प्रारंभिक शिक्षा और नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ अन्य केंद्र भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित हो सकें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *