धनबाद: न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति ने अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का किया सम्मान, पूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा

धनबाद: न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति ने अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का किया सम्मान, पूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा

धनबाद: न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को समिति के सदस्यों ने नूतनडीह कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान दिया गया।

सम्मान समारोह के दौरान आगामी दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूजा के आयोजन, पंडाल की थीम, आकर्षक सजावट, लाइटिंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समिति के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर भी सहमति बनी।

अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी सभी सदस्यों के सहयोग से दुर्गा पूजा को यादगार और भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडाल की थीम, साज-सज्जा और प्रकाश व्यवस्था को लेकर जल्द ही समिति की विस्तृत बैठक आयोजित कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

सम्मान समारोह में महासचिव मुनेश्वर सिंह मुन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश सिंह, संजीव पांडेय (पिंटू), वरीय उपाध्यक्ष मो. गुलाम मुरस्लिन तम्मना, सहायक सचिव भोला शर्मा, जूनियर सचिव अंशुमन कुमार सिंह, सह-कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, भोग प्रभारी मधुकर सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *