डीडीसी सन्नी राज ने आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूल परिसरों के पास स्थानांतरित करने की प्रगति की समीक्षा की

डीडीसी सन्नी राज ने आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूल परिसरों के पास स्थानांतरित करने की प्रगति की समीक्षा की

धनबाद: बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों को निकटवर्ती सरकारी विद्यालयों के परिसरों में स्थानांतरित करने की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों में अब तक बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही प्रत्येक केंद्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

सन्नी राज ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी हैं। ऐसे में बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जेबीवीएनएल के कार्यकारी विद्युत अभियंता शिवेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता से संबंधित प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *